महिषी (सहरसा) : थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में शनिवार शाम एक युवक मंगेश कुमार सिंह (20) की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वह उसी गांव के सनोज कुमार सिंह का पुत्र था। पिता के बयान पर गांव के ही शंभु सिंह पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी के अनुसार शाम सात बजे मंगेश के घर पर शंभू सिंह आया और मवेशी बांधने वाले खूंटे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पत्नी द्वारा शोर मचाने पर जब तक लोग इक्ट्ठा हुए मंगेश बुरी तरह लहूलुहान हो चुका था। गंभीर हालत में उसे पहले महिषी फिर सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। वहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ननकू राम ने कहा कि आरोपी शंभू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.