25 अगस्त 2012

पांच किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मधेपुरा : पुलिस कप्तान सौरभ कुमार शाह की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम सदर प्रखंड के गणेश स्थान से पांच किलो गांजा समेत एक तस्कर मोहन साह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह गांजा तस्करों का सरदार है और जरूरतमंद लोगों को घर से ही गांजा उपलब्ध कराता है। पुलिस ने उसे निवास स्थान से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सदर थाने एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.